
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस अक्सर या तो अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं में रहती है या फिर अपने कारनामों को लेकर। लेकिन इन दोनों बातों से अलग आज पुलिस थाने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह निश्चित तौर पर देखने वालों के दिल में खुशियां भर देगा। यह वीडियो है मैटरनिटी लीव पर जाती हुई एक एसआई का जिसकी थाने में गोद भराई हो रही है।
मध्यप्रदेश में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आयोजन, 7 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे
ये नजारा है एसआई करिश्मा राजावत को जो गर्भवती हैं और उनके मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले थाने में गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है तो किस तरह महिला एसआई लाल चुनरी ओढ़ कर बैठी हुई है और पार्टी में खड़ी वर्दी में महिला जिसे टीआई बताया जा रहा है उसकी गोद में फूलों की माला रख रही है। रोली, चावल, दिए से सजी प्लेट और पास ही में रखी फूलों की टोकरी और इससे भी ज्यादा देखने लायक महिला एसआई के चेहरे की खुशी। यहां उनकी मां और भाई की भूमिका सहकर्मी और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों ने ही निभाई। थाने को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था और सभी के चेहरों पर खुशी थी। निश्चित तौर पर पुलिस का यह चेहरा किसी के भी द्वारा पहली बार देखा जा रहा है और जो भी शख्स इस वीडियो को देख रहा है वह भी इस महिला एसआई की तरह खुशी महसूस कर रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”762165647″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

