Bhopal News : सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की नापजोख व प्रवीणता टेस्ट 2 से 7 जुलाई तक

सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों के लिये क्रमश: 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों ने द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल अंतिम सूची जारी करेगा। 
Gwalior Central Jail

Bhopal News :  सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा ली गई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की परीक्षा के तहत शारीरिक नापजोख व प्रवीणता टेस्ट होगा। जेल विभाग द्वारा भोपाल स्थित पुलिस स्टेडियम में 2 से 7 जुलाई तक द्वितीय चरण की परीक्षा होगी। इसका विस्तृत विवरण वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

25 मई से 20 जून 2023 तक हुई थी परीक्षा

सफल अभ्यर्थी वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर आवश्यक दस्तावेज व जानकारी के साथ नियत तिथि को भोपाल के पुलिस स्टेडियम में शारीरिक नापजोख व प्रवीणता टेस्ट के लिये उपस्थित हो सकते हैं।
ज्ञात हो मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी की भर्ती के लिए वर्ष 2023 में 25 मई से 20 जून तक परीक्षा ली गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया था।

सहायक जेल अधीक्षक के 33 एवं जेल प्रहरी के 200 पदों पर होनी है भर्ती 

इस परीक्षा परिणाम में सफल हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख कर प्रवीणता टेस्ट लिया जायेगा। सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों के लिये क्रमश: 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों ने द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल अंतिम सूची जारी करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews