भोपाल पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर, 11 लाख की शराब जब्त

भोपाल पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर, 11 लाख की शराब जब्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जहरीली शराब (poisonous liquor) से होने वाली मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद प्रदेश में आबकारी विभाग (Excise Department) और पुलिस दोनों ही शराब माफियाओं को पकड़ने में पीछे नहीं हट रहे हैं। और प्रदेश के कई जिलों और शहरों से पुलिस ने तस्करों के साथ लाखों रुपए की शराब भी जब्त की है। इसी के चलते भोपाल पुलिस (Bhopal Police) ने एक बार फिर चार शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से करीब 11 लाख की शराब जब्त की है।

यह भी पढ़ें…लक्ष्मण सिंह का ट्वीट- लगाये बड़े आरोप, वन माफियाओं को नेताओं का संरक्षण

दूसरे राज्यों से लाते थे शराब
जानकारी के अनुसार आरोपी एक एक्टिवा टाटा टियागो में शराब की तस्करी करते पकड़े गए पुलिस ने एक आरोपी को कोहेफिजा, एक को लालघाटी से और दो आरोपियों को भोपाल स्टेशन से गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब और वाहन भी जब्त की हैं। पकड़ी गई शराब में कई बड़े ब्रांडों की शराब भी थी जिनकी मिक्सिंग की जा रही थी।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि शराब तस्कर दूसरे राज्यों से कार और एक्टिवा से शराब खरीदकर प्रदेश में बेचने आते थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews