भोपाल : शराब दुकान टूटने पर जब विधायक ने बजाया जमकर ढोल, बांटी मिठाई

भोपाल : शराब दुकान टूटने पर जब विधायक ने बजाया जमकर ढोल, बांटी मिठाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों को ढहा दिया, दरअसल भोपाल के पांच नंबर मार्केट स्थित रविशंकर नगर में 3 दुकानें ढहाई गई। इनमें 3 महीने से शराब बेची जा रही थी। इन दुकानों का जमकर विरोध किया जा रहा था, खास बात यह थी कि हमेशा आपस में मतभेद में रहने वाली बीजेपी कांग्रेस पार्टी भी इन शराब दुकानों को हटाने को लेकर एकमत नजर आई और दोनों ही पार्टी के नेताओं ने इन दुकानों को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने 4 जुलाई को दुकान संचालक अजीज अहमद को नोटिस दिया था। जिसमें दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से किए जाने की बात कही गई थी। शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें… मलाइका अरोड़ा के नए लुक ने सनसनी मचाई, लोगों ने पूछा ‘ये क्या पहना है’

दुकान के हटते ही कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुद ढोल बजाया, बताया जा रहा है, कि जिन दुकानों को नगर निगम ने तोड़ा, वहां पर अप्रैल में शराब की दुकान शिफ्ट हुई थी। पहले दुकान मार्केट में लगती थी, लेकिन अप्रैल से रहवासी इलाके में दुकान लगाए जाने का रहवासी विरोध कर रहे थे। इस दुकान का विरोध जताते हुए कई बार रहवासी सड़क पर उतरे और अधिकारियों से शिकायत भी की, वही पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत कई बीजेपी नेता भी धरने पर बैठे तो कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान समेत कांग्रेसियों ने भी विरोध जताया था। फिलहाल शुक्रवार को दुकान हटते ही इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

[dgv_vimeo_video id=”728117606″]

[dgv_vimeo_video id=”728118092″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews