शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, MP में बनेगी “पर्यटन पुलिस”, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताई प्लानिंग

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, MP में बनेगी “पर्यटन पुलिस”, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताई प्लानिंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) अब एक और नवाचार करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की परिकल्पना के मुताबिक मध्य प्रदेश में जल्दी ही “पर्यटन पुलिस” (Tourism Police) का गठन होगा। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) ने इसकी जानकारी मीडिया को बताते हुए कहा कि प्लानिंग का खुलासा किया।

हरियाणा में पिछले दिनों 2 दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया। गृह मंत्रियों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने पुलिस से जुड़े बहुत सुझाव दिए। बैठक में शामिल होकर लौटे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात की।

ये भी पढ़ें – MP Weather: फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार दिए गए सुझावों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री जी वन नेशन, वन राशन का कॉन्सेप्ट लेकर आये वैसे ही पुलिस के लिए वन ड्रेस वन नेशन का सुझाव दिया है और इस पर अधिकतर गृह मंत्रियों ने सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें – गुजरात में भी पंजाब वाला दांव, अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा CM उम्मीदवार का नाम

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया लिए पर्यटन पुलिस होनी चाहिए, ऐसे लोग जो कई देशी विदेश भाषाएँ जानते हों उन्हें पर्यटन पुलिस के लिए भर्ती किया जाये। उन्होंने पुलिस क्वार्टर को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ प्राइम लोकेशन पर पुलिस की जमीन है वहां मल्टी स्टोरी बनाइये, नीचे थाना हो और ऊपर पुलिस के क्वार्टर हो।

ये भी पढ़ें – रामसेतु फिल्म सभी देखे, भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों हुए है बेनकाब : डॉ नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन पुलिस और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के नीचे थाना बनाने के मामले में पहल करने जा रही है।  हमने सोमवार को बैठक बुलाई है जिसमें इसपर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मध्य प्रदेश से ड्रग माफिया को नेस्तनाबूत करने पर भी रणनीति बनेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews