BJP जिला पंचायत सदस्य ने EVM में बच्चे से डलवाया वोट, कलेक्टर ने कराई FIR, पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी निलंबित

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तक भी पहुंचा उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए एसडीएम को जाँच के आदेश दिए, जाँच के बाद एस डी एम की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने भाजपा जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआईआर करा दिया और उस मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी को ही निलंबित कर दिया ।
Bhopal News

Bhopal News, FIR against BJP leader : 7 मई को राजधानी भोपाल की सीट पर हुए मतदान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने ना  सिर्फ मतदान की गोपनीयता भंग की है बल्कि ईवीएम को बच्चों का खिलौना बना दिया,  भाजपा के जिला पंचायत सदस्य द्वारा नाबालिग बच्चे से वोट डलवाने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने सामने आने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जाँच के आदेश दिए और जाँच के बाद भाजपा नेता पर FIR करा दी साथ ही उस मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी को ही निलंबित कर दिया।

मतदान करना मतदाता का व्यक्तिगत मामला है और उसे ये अधिकार भारत के संविधान ने दिया है लेकिन इस अधिकारी की गोपनीयता बनाये रखने की जिम्मेदारी भी मतदाता की है, भारत निर्वाचन आयोग बार बार गाइड लाइन जारी करता है कि मतदाता को और प्रत्याशी को क्या करना है और क्या नहीं करना, लेकिन राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामले सामने आया है जिसने मतदान को बच्चों का खेल बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बच्चे का वोट देते वीडियो 

दरअसल भोपाल लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान हुआ था उसका एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बच्चा वोट डालता दिख रहा है, कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने इसे अपने X एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है। भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से डलवाया वोट। वोट डालते वक्त का विनय मेहर ने वीडियो भी बनाया। वीडियो फेसबुक पर विनय मेहर ने किया पोस्ट। कोई कार्रवाई होगी?

BJP नेता पर FIR, पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी निलंबित 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तक भी पहुंचा उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए एसडीएम को जाँच के आदेश दिए, जाँच के बाद एसडीएम की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने भाजपा जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआईआर करा दिया और उस मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी को ही निलंबित कर दिया ।

ग्वालियर में भी हो चुकी है मतदान की गोपनीयता भंग करने पर FIR 

आपको बता दें कि मतदान केंद्र के अन्दर मोबाइल प्रतिबंधित रहता है इतना ही नहीं नियमानुसार मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में भी इसके प्रयोग पर पाबन्दी है, वहीं नाबालिग बच्चों को तो चुनाव में कसी भी रूप में शामिल का रही नहीं सकते ऐसे में मतदान केंद्र के अन्दर  मोबाइल और बच्चे का जाना पोलिंग पार्टी और बाहर बैठे पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही है जिसपर निश्चित एक्शन होना चाहिए, गौरतलब है कि ग्वालियर लोकसभा सीट पर भी 7 मई को  दो मतदाताओं ने वोटिंग करते समय की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी,जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है, जानकारी सामने आते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews