Bhopal News: फ्लैट दिलाने के नाम पर बिल्डर ने 5 लोगों के साथ की 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

बिल्डर द्वारा रकम लेने पर न तो पीड़ितों को फ्लैट दे रहे थे और न ही उनके पैसों को। लिहाजा पीड़ितों ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Gwalior News

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां फ्लैट के नाम पर बिल्डर और उसके साथियों के द्वारा 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इस दौरान पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बिल्डर के अलावा उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में 5 लोगों को फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र कुमार झा निजी नौकरी करता है, जोकि इटारसी का रहने वाला है। उन्होंने लगभग चार साथियों के साथ यूनी होम्स में साल 2013 में फ्लैट बुक किए थे। इस दौरान पांचों पीड़ितों ने बिल्डर के साथी अमित खनेजा, एसके अरोरा और सुमित खनेजा को लगभग 77 लाख रुपए फ्लैट के लिए दिए थे। वहीं बिल्डर द्वारा रकम लेने पर न तो पीड़ितों को फ्लैट दे रहे थे और न ही उनके पैसों को। लिहाजा पीड़ितों ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़ितों के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बिल्डर और उसके अन्य साथी हमारे कब्जे में होंगे। गौरतलब है कि आरोपियों पर पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले पर मामले दर्ज हो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews