दमोह जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं की मौत का मामला, लापरवाही पर नोटिस जारी, भोपाल की टीम को जांच के आदेश

अस्पताल में एक दिन में 24 सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई थी और दो प्रसूता अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी

DAMOH NEWS : दमोह जिले के जिला अस्पताल में बीते 04 जुलाई को सिजेरियन डिलीवरी के बाद चार महिला की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। इनमें से दो की मौत तो अस्पताल मे ही हो गई, जबकि दो ने बीते सोमवार एवं बुधवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों का कहना है कि अस्‍पताल प्रशासन की लापरवाही से महिलाओं की जान गई।

परिजनों का आरोप

परिजनों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को यूरिन इन्‍फेक्‍शन हुआ और उनकी जान चली गई। जबकी प्रसव से पहले तक सभी महिलायें पूरी तरह स्वस्थ थी और खुद जिला चिकित्सालय में ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन आपरेशन के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

आयोग का नोटिस

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त/ संचालक, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मध्‍यप्रदेश, संचालनालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews