कारम डैम के हालात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रखे है पैनी नजर, लोगों से की अपील

कारम डैम के हालात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रखे है पैनी नजर, लोगों से की अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के धार (dhar) जिले के कारम बांध का एक हिस्सा टूटने की खबर आ रही है। जिससे पानी का बहाव काफी तेज गया है। डैम का वाटर बहुत तेजी से नीचे की ओर आ रहा है। पानी के डैम से सटे गांवों में घुसने की आशंका बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार दो गांवों में बांध का पानी घुस गया है। हालांकि ये गांव पहले ही खाली करा लिए गए थे। पानी का बहाव बढ़ता है तो और भी गांव पानी से प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़े…Rakesh Jhunjhunwala के 6 बिजनेस मंत्र बना देंगे आपको लखपति

मिली जानकारी के अनुसार, कारम बांध से जहां से डैम लीकेज था, दरअसल यहां डैम के पास पानी निकासी के लिए चैनल बनाया गया है। इसके पास में मौजूद मिट्‌टी का टीला बह गया है। जिससे डैम से पानी का बहाव काफी तेज गया है। डैम का वाटर बहुत तेजी से नीचे की ओर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि मानो बांध फूट गया हो। सूत्रों के अनुसार बांध का हिस्सा बह जाने से पानी का बहाव तेज हुआ है। ये पानी कोठिदा और एक और नजदीकी गांव में घुस गया है। पानी बहकर कारम नदी में जा रहा है। जो आगे जाकर महेश्वर के संगम से नर्मदा में मिल जाएगा। अब प्रशासन की चुनौती ये भी है कि नर्मदा किनारे वाले गांवों को इस पानी से प्रभावित होने से बचाया जाए।

यह भी पढ़े…राकेश झुनझुनवाला : जाने कैसे बना एक आम आदमी, शेयर मार्किट का बिग बुल

गौरतलब है कि तीन दिन से सुर्खियों में बने कारम डैम की दिवार पर आखिरकार शासन-प्रशासन ने JCB चला दी। 50 घंटे की मशक्कत के बाद भी जब डैम को बचाने की कोशिशें नाकाम नजर आईं, ताे इसकी दीवार को तोड़ने का फैसला लिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”739398581″]

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस पूरे मामले पर लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं। सीएम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मैं अभी अपने वल्लभ भवन स्थित कंट्रोल रूम में बैठा हूं। मेरे साथ सीएस, एसीएस इरीगेशन डिपार्टमेंट की पूरी टीम बैठी है। जो लाइव दृश्य हमने देखे हैं कारम डैम से जो बायपास चैनल हमने बनाई थी उसमें पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसकी गति लगातार तेज होती जा रही है, पानी निकलने वाली मात्रा तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में लगातार हम यहां महसूस कर रहे हैं पानी निकलने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ेगी। इसलिए धार और खरगोन जिले के प्रभावित गांव के सभी बहनों और भाइयों से मैं आग्रह कर रहा हूं।

[dgv_vimeo_video id=”739397870″]

“कृपया कर कोई गांव में ना आए अपने आप को सुरक्षित रखें इस समय गांव में आना खतरे से खाली नहीं है।” आपने प्रशासन के साथ मिलकर अपने पशु ऊंचे स्थानों पर ले गए हैं। कोई पशु भी गांव में ना रहे हमारी कोशिश है। इंसान भी सुरक्षित रहें और पशुओं की सुरक्षित रहें। मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत के सदस्य, विधायक और सांसद गण सभी से भी यही अपील करता हूं। इस समय आप सभी सहयोग करें।

[dgv_vimeo_video id=”739398460″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews