परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की रामशिला यात्रा की सीएम योगी ने की तारीफ, लखनऊ में हुई मुलाकात

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की रामशिला यात्रा की सीएम योगी ने की तारीफ, लखनऊ में हुई मुलाकात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र से रामशिला यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशंसा करते दिखाई दिए हैं। प्रदेश के राजस्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लखनऊ में सीएम योगी से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र से श्री राम के प्रति निकले आस्था के सैलाब की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान वहां पर युवा नेता आकाश सिंह राजपूत और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत भी मौजूद थी।

गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्य प्रदेश की ओर से सांची स्तूप का चिन्ह भेंट किया। इसके बाद राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी से मध्य प्रदेश के विकास और राजस्व तथा परिवहन विभाग में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जिन श्रीराम का मंदिर बनाया जा रहा है, वह कण-कण में समाहित हैं। देश हर हिस्से से लोग सामर्थ्य के अनुसार अपना योगदान मंदिर निर्माण में समर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में में सुरखी विधानसभा ने अपनी भागीदारी निभाई है। इसके लिए मैं वहां की जनता का हमेशा आभारी रहूंगा।

Must Read- इंदौर में अब 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, BRTS पर रात भर दौड़ेंगी बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करने के बाद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में हर और विकास की गंगा बह रही है। कानून व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है और ये पहले से बेहतर हुई है। मंत्री राजपूत ने आगे कहा कि सपा और बसपा के राज में उत्तर प्रदेश की हालत खराब हो गई थी और अब सीएम योगी के नेतृत्व में विकास का ताना-बाना बुन दिया गया है और हर तरफ खुशहाली दिखाई दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews