Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल हादसा, उमा भारती ने ट्वीट कर उठाए सवाल

उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड में बच्चों की मौत को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वालों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. CBSE Board Exam 2021-22: ये छात्र बदल सकते है परीक्षा केंद्र, ऐसे भरनी होगी OMR शीट

उमा भारती ने भोपाल के गान्धी मेडिकल कॉलेज के कमला नेहरू अस्पताल (Kamala Nehru Hospital of Gandhi Medical College, Bhopal) में नवजात शिशु वार्ड में आगजनी से हुई बच्चों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में शिशुओ की दर्दनाक मौत हुई है। यह न भूलने वाला दुखद अध्याय है और इसमें अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें जिन्होंने भी लापरवाही की है, उनको अतिशीघ्र कठोरतम दंड मिलना चाहिए।

उमा भारती ने ट्वीट में कहा है कि मेरी सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से बात हुई है, वे खुद इस घटना से बेहद दुखी है। उमा भारती ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कमला नेहरू अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड का फायर ऑडिट कब से नहीं हुआ! उसके मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी किसकी थी! इसको कब और कितना बजट मिला है!, इन सारे तथ्यों की जांच कर अपराधियों को तुरंत कठोरतम दंड मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: लाभार्थी लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम, इस दिन आएगी 10वीं किस्त!

उमा भारती ने कहा कि मृतक शिशुओ के माता पिता और उनके परिवार के प्रति मेरी अत्यधिक संवेदना हैं और उनके दुख की भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने से राजधर्म का पालन होगा।गांधी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले कमला नेहरू शिशु वार्ड में हुई आगजनी की घटना में अब तक 6 बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। अभी भी कई ऐसे परिजन हैं जो अपने बच्चों को सकुशल देखने की आस मे अस्पताल के बाहर खड़े हुए हैं लेकिन उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं मिल पा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews