रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 30 से, प्रदेश के पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे विदेशी प्रतिनिधि

रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 30 से, प्रदेश के पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे विदेशी प्रतिनिधि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म’, यूके (ICRT) के लिए रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (International Seminar on Responsible Tourism) 30 अगस्त से 10 सितंबर तक भोपाल में होगी। साथ ही भोपाल में पहली बार 7 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म इंडिया अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं पर्यटन बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board) के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यूके, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों वाली आईसीआरटी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म) टीम प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करेगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शुक्ला ने बताया कि टीम का नेतृत्व आईसीआरटी के संस्थापक निदेशक और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पार्टनरशिप के प्रबंध निदेशक डॉ. हेराल्ड गुडविन करेंगे। टीम, मध्यप्रदेश के समृद्ध विरासत स्थलों और ग्रामीण पर्यटन में विकसित गाँवों का दौरा करेगी। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्राम स्टे, स्थानीय भ्रमण, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। साथ ही मडला में प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), प्रोजेक्ट रिस्पॉन्सिबल सोवेनियर एवं ओरछा में प्रोजेक्ट हमसफर की समीक्षा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें – भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का सुनहरा मौका, IRCTC का ये स्पेशल प्लान आपके लिए ही है

आईसीआरटी टीम 30 और 31 अगस्त को मितावली, पड़ावली, बटेश्वर और ग्वालियर का भ्रमण करेगी। इसके बाद 1 और 2 सितंबर को ओरछा और आसपास के गाँवों (राधापुर और लाडपुराखास) और 3-4 सितंबर को खजुराहो, मडला, धमना और बसाटा का अवलोकन करेंगी।

ये भी पढ़ें – Google के साथ मिलकर 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Jio, ये हो सकती है कीमत

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 7 सितंबर को आईसीआरटी वर्कशॉप एवं वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म इंडिया अवार्ड्स समारोह होगा। टीम 8-9 सितंबर को ढाबा, चेड़का, सबरवानी, मड़ई और पचमढ़ी सहित अन्य गाँवों का भ्रमण करेंगी। साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में 5 से 10 सितंबर तक रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर केंद्रित कला एवं शिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews