MP Corona Update : आज मिले कोरोना के 1222 नए केस, 24 घंटे में 18 की मौत

MP Corona Update : आज मिले कोरोना के 1222 नए केस, 24 घंटे में 18 की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है, प्रदेश में आज 1222 नए कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मरीज मिले। जिक्से बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 158 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 26483 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 308 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 25261 सैंपल नेगेटिव और 1222 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत के साथ कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2753 हो गई है| 1434 मरीज अस्पताल से स्वस्थ हो कर घर लौटे, प्रदेश में अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 142707 हो गई है|

भोपाल और इंदौर में कोरोना का कहर जारी है, इंदौर में आज 312 तो वहीं भोपाल में 231 नए केस सामने आये हैं| जबलपुर में 58 और ग्वालियर में 49 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews