
MP Weather Alert Today : आज से मध्य प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।अगले तीन दिन तक प्रदेश में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।मौसम के बदलने से दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मार्च से फिर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान बढ़ने लगेगा।
25 से 27 फरवरी को इन जिलों में बारिश की चेतावनी
- आज रविवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी समेत बैतूल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।26-27 फरवरी को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
- सोमवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग के कुछ जिलों में बारिश तो मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, अनूपपुर, जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में ओले गिरने की संभावना है।
- मंगलवार को सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में बारिश होने की संभावना है।
6 मौसम प्रणालियां सक्रिय, 3 दिन तक 8 संभागों में बारिश-ओले के आसार
- वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर छह मौसम प्रणालियां बनी हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मराठवाड़ा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मराठवाड़ा पर बने चक्रवात से लेकर एक द्रोणिका आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात बना है।
- इन सभी मौसम प्रणालियों के असर बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे रविवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज रविवार से नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। 25 से 27 फरवरी के बीच नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

