MP Election 2023 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली अहम बैठक, दूसरे राज्यों से लगे जिलों पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश

MP Election 2023 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली अहम बैठक, दूसरे राज्यों से लगे जिलों पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश

Chief Electoral Officer of Madhya Pradesh took a meeting : मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर बैठक ली। निर्वाचन सदन भोपाल में हुई इस बैठक में पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के 35 जिलों के मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए और कहा कि असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, अवैध धन, अवैध हथियार, हवाला का पैसा, ड्रग्स, अवैध मादक पदार्थ, अवैध वाहनों सहित अन्य गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। इसे लेकर उन्होने साप्ताहिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त करने, पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि  मध्य प्रदेश के गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश पांच ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा से मध्यप्रदेश के 35 जिले लगे हुए हैं। इसमें बालाघाट, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, सीधी, सिंगरौली, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, मुरैना, श्योपुर, बैतूल, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, भिंड, दतिया, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, रीवा, सतना, पन्ना और निवाड़ी जिला शामिल है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, एडीजी साइबर एवं राज्य नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय निगरानी योगेश देखमुख, आईजी कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था अनुराग, आबकारी आयुक्त ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अपर आबकारी आयुक्त वी.के. सक्सेना, एआईजी कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था नागेंद्र सिंह, एसपी साइबर वैभव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews