MP News : लव जिहाद के खिलाफ सरकार का एक औऱ मास्टर स्ट्रोक, शादी कराने वाली संस्थाओं व नोटरी को कराना होगा पुलिस वैरिफिकेशन

MP News : लव जिहाद के खिलाफ सरकार का एक औऱ मास्टर स्ट्रोक, शादी कराने वाली संस्थाओं व नोटरी को कराना होगा पुलिस वैरिफिकेशन

Master stroke of MP government against love jihad : लव जिहाद पर लगातार एक्शन ले रही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और मास्टर स्ट्रोक की तैयारी कर ली है, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP HM Dr Narottam Mishra) ने कहा कि ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार, मैरिज ब्यूरो, आर्य समाज जैसी विवाह कराने वाली संस्थाओं सहित नोटरी को भी लड़का लड़की का पुलिस वैरिफिकेशन कराने पर विचार करना चाहिए, सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

आज अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कल जो भोपाल में लव जिहाद (Love Jihad In MP) का मामला सामने आया था उसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, दोषी को बख्शा नहीं  जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के प्रति गंभीर है। सरकार लव जिहाद रोकने के लिए शादी कराने वाले मैरिज रजिस्ट्रार, मैरिज ब्यूरो, आर्य समाज और नोटरी जैसी अन्य संस्थाओं के लिए शादी से पूर्व पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि एक महीने पहले आवेदन इन सस्थाओं के पास पहुँच जाते हैं उनके पास पुलिस वैरिफिकेशन का पर्याप्त समय होता है, ये लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह भी बड़ा कदम होगा। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस वैरिफिकेशन कराने का मतलब यह नहीं है कि मौजूदा लव जिहाद कानून प्रभावी नहीं है लेकिन हम डबल प्रोटेक्शन चाहते हैं, इसलिए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”781378983″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews