MP News : बिजली चोरी रोकने सरकार की नई योजना, इन्हें मिलेगा लाभ

MP News : बिजली चोरी रोकने सरकार की नई योजना, इन्हें मिलेगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज भले ही सरकारी आंकड़े बिजली (Electricity) की कमी नहीं बता रहे लेकिन आज भी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जो बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उत्पादन क्षमता प्रभावित होना बिजली की कमी का एक बड़ा कारण होता है लेकिन बिजली क अवैध उपयोग यानि बिजली की चोरी (electricity theft) इसका बहुत बड़ा कारण है।

मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी(MP Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited)  ने बिजली चोरी की रोकने के लिए पुरस्कार योजना घोषित की है। योजना में अवैध विद्युत उपयोग की सूचना देने पर निर्धारित शर्तों के अधीन पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना के आधार पर राशि वसूली होने पर सूचनाकर्ता को 10 प्रतिशत राशि का भुगतान पुरस्कार स्वरूप किया जाएगा। इस राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। सूचनाकर्ता की जानकारी गोपनीय रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की रहेगी।

ये भी पढ़ें – अतिथि शिक्षक के लिए राहत, मानदेय भुगतान को लेकर आदेश जारी, मई में खाते में आएगी 14000 रूपए तक की राशि

बिजली के अवैध उपयोग/चोरी के संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी मुख्यालय एवं क्षेत्रीय मुख्यालयों के अलावा क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी लिखित अथवा टेलीफोन पर सूचना दी जा सकती है। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी को सूचनाकर्ता नहीं माना जाएगा। पुरस्कार राशि कंपनी मुख्यालय द्वारा सीधे सूचनाकर्ता के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

ये भी पढ़ें – BMO पर भड़की महिला डॉक्टर, बोली आपके 12 नहीं बजवा दिए तो कहना, वीडियो वायरल

प्रकरण बनाने एवं राशि वसूली करने वाले विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी ढाई प्रतिशत राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। कंपनी मुख्यालय में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए विजिलेंस सेल गठित किया गया है। विजिलेंस सेल को भी सूचना भेजी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – लापरवाही पड़ी भारी, दो नायब तहसीलदारों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews