MP News: मंत्री महेंद्र सिंह सीसोदिया ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र, वायरल वीडियो के लिए कही ये बात, जानें

MP News: मंत्री महेंद्र सिंह सीसोदिया ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र, वायरल वीडियो के लिए कही ये बात, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंत्री महेंद्र सिंह सीसोदिया ने बीते दिन वायरल हुए वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश (MP News) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होनें 14 अक्टूबर को वायरल हुए वीडियो को तथ्यहीन और अर्थहीन बताया है। मंत्री ने वायरल वीडियो का स्पष्टीकरण देते हुए हुए पत्र में लिखा है की सरपंच सचिव की बैठक में जो व्यक्ति उनसे चर्चा कर रहा था वो ना तो पत्रकार है और ना ही जनप्रतिनिधि है। उनके मुताबिक मौजूदा कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी को उकसा (Provoke) कर यह वीडियो बनाया गया और वायरल किया गया है।

यह भी पढ़े…गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिटी स्केन मशीन का किया शुभारंभ, कहा – अब मरीजों को जांच हेतु दतिया से नहीं जाना पड़ेगा बाहर

दरअसल, 14 अक्टूबर को महेंद्र सिंह सीसोदिया का एक वीडीयो जमकर वायरल हुआ, जिसमें वो भगवान को प्रसाद चढ़ाने और भ्रष्टाचार मिटाने में 80 साल लगने में जैसी बातों को बोलते नजर आए। जिसको लेकर उन्होनें सीएम शिवराज को पत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया है।

उन्होनें पत्र में लिखा की उन्होनें जनता को जनता को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए रिश्वत ना देने के बारे में थैला ना देने की बात कही है। उन्होनें यह भी लिखा की वरिष्ट नेताओं की भगवान से तुलना करने उन्होनें निःस्वार्थ भाव से गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में जुटने की नसीहत दी है। हालांकि उन्होनें पत्र में यह बात भी कही है की वायरल वीडियो तथ्यहीन और अर्थहीन होने के साथ मध्यप्रदेश सरकार को बदनं करने की साजिश है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews