MP News : कमलनाथ के छिंदवाड़ा और भोपाल बंगलों पर पहुंची पुलिस, निज सहायक मिगलानी पर अश्लील वीडियो वायरल कराने के आरोप

MP Assembly Special Session

Kamal Nath

MP News : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भोपाल और छिंदवाड़ा स्थित बंगलों पर पुलिस के पहुँचने की खबर हैं, जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कमलनाथ के निज सहायक आर के मिगलानी पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर अश्लील वायरल कराने के आरोप लगाये हैं, पुलिस ने इस मामले में FIR की है और मिगलानी की तलाश कर रही है ।

PA मिगलानी पर बंटी साहू का वीडियो वायरल कराने के आरोप 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है कि उसके मुताबक प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निज सहायक आर के मिगलानी ने एक निजी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर को मिलने बुलाया और भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए कहा और उसे इसके बदले 20 लाख रुपये देने की पेशकश भी की।

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और भोपाल बंगलों पर मिगलानी को तलाशने पहुंची पुलिस

रिपोर्टर ने इसकी जानकारी बंटी साहू को दी और फिर उसके बाद बंटी साहू ने छिंदवाड़ा पुलिस में मिगलानी के खिलाफ FIR दर्ज कराई, एफआईआर होते ही पुलिस एक्टिव हुई शिकारपुर स्थित कमलनाथ के निजी आवास और भोपाल स्थित शासकीय आवास पर पहुंची यहाँ उन्होंने मिगलानी को तलाश किया, खबर ये भी है कि मिगलानी अभी छिंदवाड़ा में ही हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews