लॉकअप से निकल भागा कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

bhopal news

MP Crime News : मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां पुलिस अपराधियों पर शिकजा कस कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ कर थाने ला रही है। वहीं अपराधी भी पुलिस की मजबूत गिरफ्त को तोडक़र फरार होने में कामयाब हो रहे है। ऐसा ही ताजा मामला राजधानी भोपाल के व्यापारी नगर बैरागढ़ का है जहां से तडक़े 420 का आरोपी हथकड़ी खोल थाने से फरार हो गया, आरोपी के मौके से फरार हो जाने पर पुलिस की ड्युटी पर सवालिया निशान लग रहे है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ थाने में राजकुमार पुत्र गणेशराम, उम्र 26 साल निवासी ग्राम इंदरवास थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा पर 265/23 धारा 420 भादवि का आरोपी पकडक़र थाने लाया गया था। आरोपी राजकुमार अहिरवार जिसे शुक्रवार को ही थाने लाया गया था और 25 नवम्बर की शाम भोपाल न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट से सीहोर जेल से तलब किया गया था। आरोपी को कल (25 नवम्बर) 2 दिन का पीआर लिया गया था। पीआर लेने के बाद आरोपी थाने में ही था और रविवार सुबह 5.55 से 6.00 बजे के बीच हथकड़ी से हाथ निकाल कर आरोपी भाग निकला। आरोपी के भागते ही पुलिस के थाना स्टाफ ने अधिकारी को सूचना दी, सूचना मिलते ही अलर्ट हो गए और उसे ढूंढने में लग गए, रविवार शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

aaropi

ड्युटी पर सवालिया निशान

पुलिस लॉकअप से आरोपी के भाग जाने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि प्रदेश के दूसरे थानों से भी इस तरह की घटनाऐं हो चुकी है, जिससे पुलिस की ड्युटी पर सवालिया निशान और अपराधियों की चालाकी देखने को मिल रही है। इधर आरोपी के थाने से भाग जाने की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरा स्टॉफ सरगमी से इसकी तलाश में जुट गया। सूत्रों की माने तो जांच में जिन लोगों की लापरवाही सामने आऐगी उसके ऊपर कार्रवाही भी होना लगभग तय है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews