MP News : बिजली समस्या से मिलेगा छुटकारा, शिवराज सरकार का ये एप बनेगा उपभोक्ता का सहारा

MP News : बिजली समस्या से मिलेगा छुटकारा, शिवराज सरकार का ये एप बनेगा उपभोक्ता का सहारा

MP News : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ता को अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, आंधी, बारिश या फिर किसी अन्य कारण से बिजली जाती है तो अब उसे ना तो बिजली विभाग जाकर शिकायत दर्ज करानी है और ना ही बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाना है, उसे बस एक काम करना है वो ये कि उसे अपने मोबाइल फोन में “उपाय एप” डाउन लोड करना है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए एक आची सुविधा तैयार की है ये है “उपाय एप”, अब यदि आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से बिजली जाती है तो विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप की मदद से उसका तत्काल निराकरण करा सकता है।

प्ले स्टोर से निःशुल्क कीजिये डाउन लोड 

कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस एप को निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।  उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “उपाय एप” से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ ही शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप (UPAY App) के फायदे

उपाय एप के रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय एप के माध्यम से जान सकते हैं।

बिजली बिल का भुगतान भी किया जा सकता है 

उपाय एप से उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउन लोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी कर सकता है। उपाय एप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ता को बिल डेस्क, एचडीएफसी बैंक पे-यू, गूगल-पे, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/भीम यूपीआई/नेट बैंकिंग आदि ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं। उपभोक्ता इनमें से किसी भी एक माध्यम का चयन कर अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर पावती प्राप्त कर सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews