
MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने आज प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से डीएसपी स्तर के दो अधिकारियों के तबादले किये हैं। गृह विभाग (MP Home Department) ने इस आशय के आदेश सोमवार शाम जारी किये। तबादला सूची में जिन अधिकारियों के नाम हैं वो दोनों लोकायुक्त संगठन भोपाल में पदस्थ हैं जिन्हें वहां से हटाया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया और कार्यवाहक डीएसपी सलील शर्मा को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से इनकी सेवाएं वापस ले ली हैं।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

