MP Transfer : IAS अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

MP Transfer :  IAS अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

MP IAS Transfer : मप्र में जारी तबादले के दौर (MP Transfer) में ट्रांसफर सूची लगातार जारी हो रही हैं, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और तबादला सूची जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना की है।

मंत्रालय से जारी तबादला सूची में 2009 बैच के IAS अधिकारी राकेश सिंह और सतेन्द्र सिंह एवं 2010 बैच के IAS अधिकारी अनुराग चौधरी और 2015 की IAS अधिकारी अदिति गर्ग के नाम शामिल हैं। राज्य शासन ने राकेश सिंह की सचिव मप्र राज्य निर्वाचन योग के दायित्व से मुक्त करते हुए अपर सचिव महिला एवं बाल विकास के पद पर पदाथ किया है, शासन ने राकेश सिंह को महिला एवं वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक स्वाति मीणा नायक के अवकाश से वापस लौटने तक इस पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है ।

शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग, भोपाल में पदस्थ अपर आयुक्त सतेन्द्र सिंह को सचिव मप्र राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अनुराग चौधरी को उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मछुआ कल्याण, मत्स्य विकास विभाग में पदस्थ किया है वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव एवं प्रबंध संचालक महिला एवं वित्त विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews