MP Transfer : वन विभाग में अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

वन विभाग ने चार वन परिक्षेत्र अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नये स्थान पर परिक्षेत्र अधिकारी बनाकर भेजा है
MP Transfer : वन विभाग में अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer : मध्य प्रदेश वन विभाग ने वनक्षेत्रपालों के तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन ने प्रशानिक द्रष्टिकोण से इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया है। वन विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसमें वनक्षेत्रपालों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है।

इन चार वनक्षेत्रपालों को बनाया परिक्षेत्र अधिकारी

तबादला आदेश में कार्य आयोजना इकाई ग्वालियर में पदस्थ पावर सिंह डोडवे को परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन खंडवा भेजा गया है , कार्य आयोजना इकाई भोपाल में पदस्थ मनोज कुमार वास्कले को परिक्षेत्र अधिकारी पानसेमल सामान्य वन मंडल सेंधवा पदस्थ किया गया है। इसी तरह कार्य आयोजना इकाई छतरपुर में पदस्थ राजेन्द्र सिंह नरगेश को परिक्षेत्र अधिकारी चाँदगढ़ सामान्य वन मंडल खंडवा पदस्थ किया है और कार्य आयोजना इकाई नर्मदापुरम में पदस्थ विजय सिंह मौर्य को  परिक्षेत्र अधिकारी बोकराटा सामान्य वन मंडल बड़वानी भेजा गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews