मध्यप्रदेश Weather Alert : एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, कोहरे-धुंध का भी अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

MP Weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है।पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई और घना कोहरा छाया रहा है। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।इस दौरान एक दर्जन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना भी जताई गई है।आगामी दिनों में दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी बैतूल, छिंदवाड़ा/पेंच, सिवनी, डिंडोरी, शहडोल, सिंगरौली, अनुपपुर/अमरकंटक, मंडला/कान्हा और बालाघाट में दोपहर के समय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में रीवा शहडोल जबलपुर, भोपाल संभाग के जिलों के अलावा दमोह, निवाड़ी, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदा पुरम, बैतूल, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश हो सकती है, वही ग्वालियर, चंबल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर, उज्जैन संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में हरियाणा पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं उत्तर पूर्व राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। 9-10 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश, तेज ठंड और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोक नगर अनूपपुर में वर्षा का अनुमान जताया है। इंदौर में भी अगले 2-3 दिन तक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 7.5 दतिया में 10.2 सागर में 11.7 शिवपुरी में 12.01 और राजगढ़ में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
  • ग्वालियर 14.7 शिवपुरी 14,दतिया 15.8, छतरपुर 13.3 भोपाल में 19.9, इंदौर में 18.3, उज्जैन में 17.5, जबलपुर में 21.5 और निवाड़ी 16.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
  • इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर तो नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल संभाग में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई।
  • शुक्रवार को श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहा।
  • शिवपुरी, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, उमरिया और शहडोल में हल्का मध्यम कोहरा देखा गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews