MP Weather : 24 घंटे बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

26 दिसंबर से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने से तीन-चार दिन तक रुक-रुककर वर्षा हो सकती है।ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
IMD Weather Update

MP Weather 25 December 2025: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते एकदम से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है।आज बुधवार को भी ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

गुरूवार 26 दिसंबर से एक और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के संकेत है, जिसके असर से भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश  तो अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज ठंडी हवा चल सकती है.

MP Weather : अगले 3 दिन इन जिलों में बादल-बारिश

  • 25 दिसंबर विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कलां, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है, शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।
  • 26 दिसंबर को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, झाबुआ, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, मंदसौर, धार, नीमच, रतलाम, बड़वानी, अलीराजपुर में बारिश की संभावना है।
  • 27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
  • इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते बादल छाने लगे हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26-27 दिसंबर से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने से तीन-चार दिन तक रुक-रुककर वर्षा हो सकती है।

MP Weather : मंगलवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • मंडला में सबसे कम 9.3 डिग्री टेम्प्रेचर तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 13 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
  • पचमढ़ी, कल्याणपुर, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन, दमोह, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, नौगांव, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, सतना, खरगोन, गुना, टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से कम रहा।
  • मंगलवार को भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, सीहोर, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, खजुराहो, निवाड़ी, बड़वानी, में हल्की बारिश हुई है। भोपाल में बादल छाए रहे।
  • भोपाल में 27 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 21.2, इंदौर में 24.9, उज्जैन में 25.5 और जबलपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews