सीएम मोहन यादव के पत्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल किया MP की समस्या का समाधान, जानें क्या है पूरा मामला

योगी आदित्यनाथ ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र का जवाब देते हुए कहा कि आपके अनुरोध पर टीकमगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था के लिये ललितपुर के जमरार बांध से केवल जून महीने के लिए 0.72 एमसीएम पानी दिये जाने का  हमने निर्णय लिया है।
सीएम मोहन यादव के पत्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल किया MP की समस्या का समाधान, जानें क्या है पूरा मामला

MP News : मध्य प्रदेश में इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है, प्रदेश के कई इलाके भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं इसी में से एक है उत्तर प्रदेश से लगा बुंदेलखंड इलाका, उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों को समेटे बुंदेलखंड इस समय पानी के लिए परेशान है, पेयजल समस्या निपटाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद मांगी और उन्होंने तत्काल समस्या का समाधान भी कर दिया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने टीकमगढ़ की पेयजल समस्या दूर करने योगी को लिखा पत्र 

मध्य प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड का टीकमगढ़ जिला इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहा है, लोग पानी के लिए 45 से 48 डिग्री तापमान में कई किलोमीटर दूर जाने पर मजबूर हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर टीकमगढ़ से कुछ दूरी पर बने जमरार बांध से पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

योगी ने टीकमगढ़ के लिए 0.72 एमसीएम पानी दिये जाने को मंजूरी दी 

योगी आदित्यनाथ ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र का जवाब देते हुए कहा कि आपके अनुरोध पर टीकमगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था के लिये ललितपुर के जमरार बांध से केवल जून महीने के लिए 0.72 एमसीएम पानी दिये जाने का  हमने निर्णय लिया है। पत्र में योगी ने टीकमगढ़ में पेयजल संकट होने का कारण भी बताया है। बहरहाल सीएम मोहन यादव के अनुरोध पर सीएम योगी का ये फैसला टीकमगढ़ के लोगों को जरुर राहत प्रदान करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews