Rajya Sabha Election 2024 : सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी ने भी जमा किया फॉर्म

Rajya Sabha Election 2024

Rajya Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए आज भाजपा के चारों और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया, आज 15 फरवरी को नॉमिनेशन फॉर्म करने का अंतिम दिन भी था, आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस ने कल 14 फरवरी को ही अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

BJP के चारों प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन फॉर्म 

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय (राज्य ) मंत्री डॉ एल मुरुगन, माया नारोलिया, उमेश नाथ महाराज और बंसीलाल गुर्जर को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है, आज इन चारों प्रत्याशियों ने चार अलग आलग रिटर्निग ऑफिसर के सामने पहुंचकर अपने अपने नामांकन फॉर्म जमा किये ।

सीएम डॉ मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद 

प्रत्याशियों ने जब नामांकन फॉर्म जमा किये तब उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता मौजूद थे , आपको बता दें कि संख्या बल और समीकरण के हिसाब से इन चारों प्रत्याशियों का राज्यसभा जाना निश्चित है।

वीडी शर्मा ने जताया वरिष्ठ नेतृत्व का आभार 

निर्वाचन फॉर्म जमा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी चारों नेताओं को जमीनी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया, उन्होंने कहा कि इनकी जीत निश्चित है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चारों प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनायें दी , उन्होंने कहा कि ये चारों प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचकर मप्र का मान बढ़ाएंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”913246048″]

[dgv_vimeo_video id=”913246199″]

अशोक सिंह के नामांकन के दौरान जीतू पटवारी सहित अन्य नेता मौजूद  

उधर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने भी आज अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, अजय सिंह ,अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, आरिफ मसूद सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे, नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय मौजूद नहीं थे, दिग्विजय हैदराबाद में हैं और कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं ।

जीतू पटवारी बोले , अशोक सिंह 42 साल से लड़ रहे कांग्रेस की लड़ाई 

अशोक सिंह का नामांकन फॉर्म जमा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि 42 साल से अशोक सिंह कांग्रेस की लड़ाई लड़ रहे है वे ज़मीनी और अनुभवी नेता हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि सिंधिया का किला ध्वस्त करने में अशोक सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे , चम्बल में नई शुरुआत होगी, वहीं अशोक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का मौका दिया है, मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews