MP News: अनुपस्थिति पर 3 शिक्षकों का वेतन काटा, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस

शिक्षक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore District) में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ (CEO) ने शासकीय स्कूलों (Government School) के शिक्षकों (Teacher) पर कार्रवाई की है। सीईओ ने 3 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए है वही आगामी 2 वेतन (Salary) वृद्धि रोकने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़े.. 9 अप्रैल को धान मिलर्स के साथ MP सरकार की चर्चा, कृषि मंत्री बोले- जल्द लेंगे फैसला

दरअसल, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह  माध्यमिक शाला ढाबला के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक कमली बर्डे, शीतल राठौर तथा प्राथमिक शिक्षक मोहिनी धीमान को अनुपस्थित पाये जाये पर तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसके साथ ही इस घोर लापरवाही के लिए आगामी दो वेतनवृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है।

वही सागर कलेक्टर (Sagar Collector) ने दीपक सिंह आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने और आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान चलाकर शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में 15 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसकों समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रति दिन समस्त SDM मॉनीटरिंग करें।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में MP के इन जिलों में लू के आसार, इन राज्यों में बारिश

इसके अलावा कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि समय सीमा बैठक में अनुपस्थित विभिन्न अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी जिला प्रमुख बगैर अनुमति के समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews