शिवराज सरकार दे रही राज्य स्तरीय पुरस्कार, 31 मई 2022 तक करें आवेदन

शिवराज सरकार दे रही राज्य स्तरीय पुरस्कार, 31 मई 2022 तक करें आवेदन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) को आत्म निर्भर बनाने में फैक्ट्रियों, बड़ी इकाइयों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों का भी बड़ा योगदान हैं। सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार (State Level Award) दे रही है।  विभाग ने 31 मई तक उद्यमियों से पुरस्कार के लिए आवेदन पात्र आमंत्रित किये हैं।

प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए उद्योगों को लगाने में नवाचार करने वाले उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग (MP MSME Department) राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेगा। ये पुरस्कार विगत 3 वर्षों के लिए दिए जायेंगे। इच्छुक उद्यमी 31 मई 2022 तक ऑन-लाइन आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, युवाओं को 50 लाख रूपए के चेक वितरित, 11 जिलों को मिलेगा लाभ

उद्योग विभाग के उप संचालक पकंज दुबे ने बताया कि विभाग प्रदेश की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों को श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाना है। पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए प्रदेश की इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

ये भी पढ़ें – MP उर्दू अकादमी के इस कोर्स में एडमिशन शुरू, ये है आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख

इच्छुक इकाइयाँ निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक सहपत्रों के साथ विभागीय पोर्टल www.mpmsme.gov.in पर आवेदन 31 मई 2022 तक ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। आवेदन सिर्फ ऑन-लाइन प्रक्रिया से ही स्वीकार किये जायेंगे। योजना में निर्धारित प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। एक इकाई किसी एक वर्ष के लिये ही आवेदन करने के लिए पात्र होगी।

ये भी पढ़ें – MP के इस परिवार ने दान की 11 करोड़ की संपत्ति, पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ लेंगे दीक्षा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews