10 मई को जारी होगी नगरीय निकायों-पंचायतों की वोटर लिस्ट, हर जिले में भेजे प्रेक्षक

10 मई को जारी होगी नगरीय निकायों-पंचायतों की वोटर लिस्ट, हर जिले में भेजे प्रेक्षक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों (urban body and panchayat elections) से पहले की तैयारियों को  मप्र राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम रूप दे रहा है। मतदाता सूची का प्रकाशन भी इसका एक अहम् हिस्सा है। राज्य निर्वाचन आयोग (MP Election Commission) ने नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची (MP Voter’s List) के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। पूर्व में मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को किया जाना था।

ये भी पढ़ें – RBI का बड़ा एक्शन, चार बैंकों पर लगाया जुर्माना, एक MP का भी

आपको बता दें कि इसके पहले नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा संशोधन करवाने के लिए दावे-आपत्ति प्राप्त करने 11 अप्रैल की अवधि निर्धारित की गई थी, इसके अनुसार सोमवार 11 अप्रैल तक दावे-आपत्तियाँ प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द पूरा करें ये काम, वरना देना पड़ेगा डबल टैक्स!

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने आग्रह किया है कि सभी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वायें। वही सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने जानकारी दी है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक जिले में आयोग द्वारा प्रेक्षक भी भेजे गये हैं। प्रेक्षक 13 अप्रैल तक निर्धारित स्थानों पर रहकर पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें – रायसेन कलेक्टर एवं SP आफिस के विरूद्ध प्रताड़ना की गंभीर शिकायत- कमिश्नर और IG को नोटिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews