World No Tobacco day : भोपाल की बेटी की भारतवासियों से अपील, दृढ़संकल्पित हो भारत को नशा मुक्त बनाएं

World No Tobacco day : भोपाल की बेटी की भारतवासियों से अपील, दृढ़संकल्पित हो भारत को नशा मुक्त बनाएं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। World No Tobacco day:- कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता तबीयत से एक पत्थर तो उछाल कर देखो यारों। कहते हैं कि यदि इंसान किसी बात का दृढ़ संकल्प कर ले और अपना इरादा चट्टान से मजबूत कर ले तो वह बड़ी से बड़ी मुश्किल को बड़ी ही आसानी से पार कर लेता है। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन लोगों को इसी बात की याद दिलाने और भारत देश को नशा और तंबाकू मुक्त बनाने के लिए भोपाल में रहने वाली आर्या शर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से भारत वासियों से एक अपील की है।

आर्या शर्मा एमबीबीएस 3rd year की छात्र हैं। उनका मानना है कि तंबाकू ना केवल एक इंसान को बल्कि उस इंसान से जुड़ी अनगिनत जिंदगियों को खत्म करती है। यह पल भर की तृप्ति न जाने कितनी ही लोगों की जिंदगी में जहर घोल चुकी है ना जाने कितने ही घरों को उजाड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़े… MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की कई घोषणा, प्रदेशवासियों को जल्द मिलेगा इन सुविधाओ का लाभ, जाने

आर्य बताती हैं कि जब वह छोटे में कभी फिल्म देखने जाती थी और फिल्म शुरू होने से पहले तंबाकू के ऊपर बनाए गए विज्ञापन को देखती थीं तब वह उसे ज्यादा बेहतर तरीके से नहीं समझ पाती थी। पर जब उन्होंने मेडिकल में दाखिला लिया और अपने सामने कैंसर से पीड़ित लोगों को देखा तब उन्हें एहसास हुआ कि यह चीज कितनी खतरनाक है।
आज आर्या ने अपनी कविता के माध्यम से न केवल लोगों को जागरूक करने की एक छोटी सी कोशिश की है बल्कि पूरे भारतवर्ष को नशा और तंबाकू मुक्त बनाने के लिए भारत वासियों से अपील भी की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews