रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लुटेरे गिरफ्तार, ट्रेन को रोककर देते वारदात को अंजाम

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लुटेरे गिरफ्तार, ट्रेन को रोककर देते वारदात को अंजाम

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर रेलवे पुलिस (Indore Railway Police) ने लुटेरों की एक बड़ी अंतरराज्यीय गैंग (Interstate Gang) का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश हरियाणा की सांसी गैंग (Sansi Gang) के लुटेरे हैं जो अपने ही अंदाज में ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े होते थे।

रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्यादातर ट्रेन के AC कोच को निशाना बनाते थे और सिर्फ सोने चांदी के जेवरात और नगद राशि को ही लूटते थे बाकी सामान वो घटना स्थल के आसपास छोड़ देते थे। रेलवे पुलिस की एसपी किरणलता कतेकर की माने तो लुटेरे सिग्नल में तकनीकी रूप छेड़छाड़ कर ट्रेन को रोककर वारदात को अंजाम देते थे।

ये भी पढ़ें – Indore News : नर्सेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल, इंदौर में हुई जमकर नारेबाजी

हाल ही लुटेरों ने बड़ौदा में घटना को अंजाम दिया था जहां हैदराबाद जयपुर ट्रेन की बोगी में घुसकर उन्होंने लूट की और बाद में वो ग्वालियर भिंड ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल हुए। उसके बाद मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देकर एक शख्स का नम्बर ट्रेस किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार बड़ौदा ले जाया गया जहां से उन्हें इंदौर लाया जाएगा। गैंग के चार आरोपी हरियाणा के टोहनी गांव के रहने वाले हैं  जिनके नाम दीपक, राहुल, सन्नी और छोटू बताये जा रहे हैं ।

ये भी पढ़ें – अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

पुलिस की माने तो चारों आरोपियों से लूट का माल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है वहीँ वीडियो फुटेज और जानकारियों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए Naseeruddin Shah, निमोनिया की है शिकायत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews