भाजपा को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीजेपी सांसद

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनेताओं के दलबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की दिग्गज नेत्री और भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। संजू जाटव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के और स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा के साथ कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यताा ग्रहण की।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ गई है। भिंड जिले से आने वाली भाजपा की कद्दावर नेता संजू जाटव ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा भी उपस्थित थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू जाटव ने कहा कि वह भाजपा में उनकी उपेक्षा की गई और किसी भी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता था। इसलिए वे कांग्रेस में आई हैं, वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडऩा चाहती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews