जब दिग्विजय से ट्वीट कर बोले बीजेपी नेता रमेश मेंदोला “आप कांग्रेस के मालिक गांधी परिवार को इन्हीं मुद्दों में उलझाए रखो”

जब दिग्विजय से ट्वीट कर बोले बीजेपी नेता रमेश मेंदोला “आप कांग्रेस के मालिक गांधी परिवार को इन्हीं मुद्दों में उलझाए रखो”

Ramesh Mendola Post on X for Digvijay Singh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के शुरुआत होने से लेकर सीएम के चेहरे के ऐलान होने तक प्रदेश की मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच खींचतान बढ़ती ही जा रही है। विधानसभा चुनाव की जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन दोनों पार्टियों के नेता अपने X अकाउंट पर एक दूसरे को तंज कसते हुए नजर आते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दीपक शर्मा को धन्यवाद देते हुए EVM के विषय में कई बातें कहीं, जिसका जवाब देते हुए भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने रिट्वीट किया और गांधी परिवार का नाम लेते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर तंज कसा हैं।

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने क्या कहा ?

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश मेंदोला ने अपने ट्विटर अकाउंट x पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय दिग्विजय सिंह जी मैं चाहता हूं कि आप कांग्रेस के मालिक पूरे गांधी परिवार सोनिया जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इन्हीं मुद्दों में उलझाए रखो। कृपया कर आप उनको 1989 और 99 की कांग्रेस की हार के बारे में कुछ याद मत दिलाना। उन्होंने आगे लिखा कृपया आप इनको अदानी, अंबानी, EVM और जाति पाती में लगाए रखो, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी जन सेवा के लिए नए आयाम रचेगी, विकास का भी इतिहास रचेगी और विजय का भी।’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने क्या ट्वीट किया था?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘धन्यवाद दीपक शर्मा जी आपने EVM के विषय पर अपने विचार रखें। हमें तब भरोसा होगा जब VVPAT स्लीप हमारे हाथ में आ जाए और हम उसे अलग से रखे, मतपेटी में VVPAT डाल दें। उसकी गिनती करवा दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि इसमें चुनाव आयोग को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। 4 महीने से 14 राजनीतिक दल इसी विषय पर कुछ जानकारी लेने के लिए चुनाव आयोग से समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें मुलाकात का समय भी नहीं दिया जा रहा है। क्यों?’ इसके आगे उन्होंने राहुल गांधी को टैग भी किया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews