MP Income Tax Raid : बुरहानपुर में आयकर विभाग का छापा, तड़के आधा दर्जन से अधिक फर्मों के ठिकानों पर दबिश

MP Income Tax Raid : बुरहानपुर में आयकर विभाग का छापा, तड़के आधा दर्जन से अधिक फर्मों के ठिकानों पर दबिश

MP Income Tax Raid : मप्र के बुरहानपुर में आज अलसुबह उस समय हडकंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर छापेमारी की , नर्मदा परिक्रमा का पोस्टर लगी गाड़ियों से आये आयकर विभाग के अधिकारियों ने करीब 6 फर्मों पर कार्रवाई शुरू की , आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर लगते ही जिले के व्यापारियों में हडकंप मच गया, अधिकारी अभी इन फर्मों पर दस्तावेजों की जाँच जारी है।

आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी 

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को जिले की कई फर्मों द्वारा कर चोरी की सूचना मिली थी जिसकी जांच के बाद आज अल सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ 6 फार्मों के ठिकानों पर दबिश दी,  फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए है।

गाड़ियों पर नर्मदा परिक्रमा के पोस्टर लगाकर पहुंची थी टीम  

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बुरहानपुर के मैक्रो विजन स्कूल, राणा मार्बल्स, चाय पत्ती कारोबारी, और इंजीनियर और कॉलोनाइजर के ठिकानों पर दबिश दी है। खास बात ये है कि आयकर विभाग की टीम गाड़ियों पर मां नर्मदा परिक्रमा के पोस्टर लगाकर पहुंची थी ।

छापे से जिले के व्यापारियों में हडकंप  

आयकर के छापे से जिले के कारोबारियों और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की टीमों ने इन फर्मों से बड़े स्तर पर दस्तावेज जब्त किये हैं जिनकी जांच कर रही है, विभाग के अधिकारियों को बड़ी आयकर की चोरी उजागर होने की आशंका है।

फिलहाल मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने आयकर और सीजीएसटी की टीमों द्वारा सयुंक्त कार्रवाई किया जाना बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही तथ्य सामने रखे जायेंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews