Indore News : चंद पैसे बचाने डाली ट्रैफिक पुलिस की खतरे में जान, बोनट पर लटकाया, वीडियो वायरल

Indore News : चंद पैसे बचाने डाली ट्रैफिक पुलिस की खतरे में जान, बोनट पर लटकाया, वीडियो वायरल

Indore News : इंदौर से हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इंदौर के सत्यसाई चौराहे पर बीते दिन पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ऐसे में एक कार सवार युवक मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रहा था, इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी शिवसिंह चौहान ने सामने से आ रही कार को जैसे ही रोकने का इशारा किया तो उसने पहले तो कार रोकी लेकिन जब चालान बनाने की बात की गई तो उसने कार की स्पीड तेज कर ली और ऐसे में शिवसिंह ने भी घबरा कर कार का बोनट पकड़ लिया, उसके बाद कार वाले ने कार नहीं रोकी और पुलिसकर्मी भी कार के बोनट पर ही चार-पांच किलोमीटर दुरी तक लटके रहे।

लेकिन कार वाले ने ना तो स्पीड कम कि और ना ही पुलिसकर्मी को देखा। आखिरी में लसूड़िया थाने के सामने पुलिस ने दो ट्रक खड़े कर कार रुकवाई और कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक का नाम केशव उपाध्याय है वह ग्वालियर का रहने वाला है। जब कार रोकी गई तो कार चालक के पास से लाइसेंस बन्दुक भी मिली। अब इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर सूबेदार सुरेंद्रसिंह चौहान ने बताया है कि कार चालक आरक्षक शिवसिंह चौहान को बोनट पर लटकाकर करीब चार से पांच किलोमीटर तक ले गया। इस वजह से शिवसिंह के हाथ भी छील गए। उस उसको फ्रेक्चर भी हो गया। ऐसे में जब कार को रोका गया तो तुरंत शिवसिंह को अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

पुलिसकर्मी शिवसिंह ने बताया कि मेरी ड्यूटी क्यूआरटी टीम में सत्यसाईं चौराहे पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक थी। इस दौरान मैंने देवास नाका की तरफ से कार एमपी 07 एमबी 0099 का चालक मोबाइल से बात कर रहा था और मैंने उसे रोक लिया। लेकिन उसने कहा कि मैं नहीं बनवाऊंगा और अभद्र शब्द कहने लगा। ऐसे में जब में मैं गाड़ी रोकने के लिए सामने आया तो उसने गाड़ी तेज रफ़्तार में चला दी। उसके बाद वह मुझे बोनट पर लटकाए हुए तेजी से देवास नाका तरफ जाने लगा। इतना ही नहीं उसने बीच बिच में ब्रेक लगा कर गिराने की कोशिश भी ली लेकिन में बोनट पकड़ कर लटका रहा। ऐसे में अगर गिर जाता तो मेरी जान जा सकती थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews