Ujjain News : रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा, शिकायत करने गई मां को टीआई ने जड़ा थप्पड़

ujjain news

Ujjain News : उज्जैन से हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर के दिन सुबह करीब 10:00 बजे रेलवे स्टेशन पर बुकिंग खिड़की के पास से एक महिला का 2 साल का बच्चा चोरी हो गया। दरअसल, जब यह घटना हुई तब मां ने अपने बच्चे को बैंच पर लेटा कर उसके लिए दूध लेने चली गई। लेकिन जब वापस आई तो उसे उसका बच्चा कही नहीं मिला। इसकी बाद महिला जीआरपी थाने में शिकायत करने पहुंची।

यहां टीआई ने एफआइआर दर्ज करने के बजाए महिला पर गंभीर आरोप लगते हुए उसको थाने से बच्चा चोर कह कर भगा दिया। इतना ही नहीं टीआई ने महिला को चांटा भी मारा। अगले दिन जब इस मामले को लेकर रोगी कल्याण समिति सदस्य ने हस्तक्षेप किया तो फिर टीआई ने स्टेशन की फुटेज चेक की। उसके बाद ये मामला सामने आया कि बच्चा चोरी किया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने बताई आपबीती –

जानकारी के मुताबिक, बागपुरा की रहने वाली वैष्णवी उम्र 22 साल वह 23 दिसंबर के दिन अपने पति से झगड़ा कर अपने बच्चे के साथ भोपाल में अपनी बड़ी मां के वहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन चली गई। यहां रात भर स्टेशन पर रहे के बाद अगले दिन सुबह वह अपने बच्चे के लिए दूध की बोतल लेने के लिए गई तो उसका बच्चा कोई उठा कर ले गया। ऐसे में वह घबरा गई और सीधा थाने पहुंची। यहां जाने के बाद पुलिस ने उसे भगा दिया और चांटा भी मार दिया। जिसके बाद महिला रोते हुए देवास गेट थाने गई।

[dgv_vimeo_video id=”784501831″]

यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उसे वहां से भी रवाना कर दिया। जिसके बाद 25 दिसंबर को महिला दोबारा देवासगेट थाने गई थी यहां महिला ने रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेश बोराना से बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने महिला की पूरी बात सुन कर बोराना उसे लेकर जीआरपी टीआइ आरएस महाजन के पास पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें बताया कि महिला की शिकायत पर फुटेज चेक कर लिया लेकिन कोई साबुत नहीं मिला। ऐसे में दोबारा फुटेज चेक करने के लिए कहा गया तो दोबारा चेक करने पर बच्चे को ले जाते हुए एक व्यक्ति नजर आया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच करना शुरू की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews