Indore News : इंदौर निगम के हर झोन पर बनाए जाएंगे कंट्रोल रूम, 24*7 रहेंगे चालू

indore nagar nigam

Indore News : इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के लिए लगातार नए-नए इनोवेशंस कर रहा है। वहीं आने वाली विपदाओं से निपटने के लिए भी नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि शहर में बारिश से पहले निगम के हर झोन पर एक कंट्रोल रूम बना कर तैयार किए जाएंगे। जो पूरे 24 घंटे चालू रहेंगे।

बता दे, जलजमाव और अन्य शिकायतों का निराकरण करने के लिए सभी 19 झोनलों के अंदर कट्रोल रूम बनाए जाएंगे। ये सब बारिश और आपदाओं को देखते हुए किया जा रहा है ताकि तुरंत किसी भी समस्या से निपटा जा सके। इसको लेकर निगम कमिश्नर ने अफसरों को वर्षाकाल की तैयारी के लिए निर्देश जारी किए है।

इसके अलावा जर्जर मकानों को भी तोड़ने की मुहीम चलाई जा रही है। जिसे कुछ ही दिनों में शुरू कर दिया जाएगा।15 जून से शुरू होकर 31 अगस्त तक वर्षाकाल की समाप्ति होगी। ऐसे में जलजमाव जैसे शिकायतों को बारिश के दौरान पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। कर्मचारियों की तैनाती के लिए पूरे चार्ट बनाए जाएं। उसके मुताबिक ही हर झोनल पर तैनाती की जाएगी।

गौरतलब है कि ड्रेनेज लाइनों की अभी से साफ-सफाई करना शुरू कर दी गई है। साथ ही अभी गंदे पानी आने वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है। अभी से ही बारिश को देखते हुए ये सभी कार्य किये जा रहे हैं ताकि रहवासियों को कोई भी परेशानी ना उठाना पड़े।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews