
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (Corona era) में ड्यूटी पर तैनात रतलाम पुलिस के हवलदार भुवनेश्वर सक्सेना के निधन के बाद शासन द्वारा दी गई 50 लाख की आर्थिक सहायता की राशि को अब शासन ने ही वापस मांग लिया है। शासन की इस कार्रवाई के बाद सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस(Congress) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Ydav) ने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज जी यह कोरोना वारियर्स का कौन सा सम्मान है ?, पहले उन्हें लाठियों से पीटा जाता है और अब सम्मान राशि वापिस लेकर उन्हें बे इज्जत किया जा रहा है शिवराज जी क्या पहले यह सब नौटंकी सिर्फ ख़बरों के लिए करते हैं ?
गौरतलब है कि रतलाम में ड्यूटी के दौरान 7 मई को हवलदार भुवनेश्वर सक्सेना का निधन हो गया निधन के बाद शासन ने हवलदार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की थी। 21 मई को राशि मृतक हवलदार की पत्नी अर्चना के एकाउंट में आ भी गई थी लेकिन कुछ दिन बाद उनका खाता सीज कर दिया गया 3 जून को और राशि निकाल ली गई।
शिवराज सिंह जी यह कोरोना वररियर्स का
कौनसा सम्मान है ?
पहले उन्हें लाठियों से पीटा जाता है और अब सम्मान की राशि वापिस लेकर उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है,
शिवराज सिंह जी क्या पहले यह सब नौटंकी सिर्फ खबरों के लिए करते हैं ? pic.twitter.com/ajW6BkCnbR— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) December 10, 2020
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

