Indore News : माता-पिता के बीच सोए ढाई माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम करवाने का कहा तो डॉक्टरों को चाकू दिखाकर भागा पिता

indore news

Indore News : मध्यप्रदश के इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ढाई महीने के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। वो बच्चा रात में अपने माता पिता के बीच में सोया हुआ था। कहा जा रहा है कि बच्चे की दबने की वजह से मौत हुई है। जब बच्चे के माता पिता उसको अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने चैकअप किया।

डॉक्टर्स ने जब बच्चे का पोस्टमार्टम करने की बात कही और कहा की उसकी मौत हो चुकी हैं तो परिजन अस्पताल के स्टाफ को चाकू से धमकाकर बच्चे को लेकर भाग गए। इस मामले को लेकर जब पुलिस अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टर्स से पूछताछ की तो ये बात सामने आई कि मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल बच्चे को लेकर उसके परिजन आए थे।

Indore News : पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव 

जब बच्चे का चेकअप किया गया तो वो मृत पाया गया। ऐसे में परिजन को पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा गया ताकि मौत की वजह पता लगाई जा सके। लेकिन परिजन बच्चे को लेकर भाग गए। इतना ही नहीं स्टाफ को भी चाकू दिखा कर डराया गया। जानकारी मिली है कि पुलिस ने परिजन से बच्चा लेकर अभी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

अभी बच्चे के माता पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। तौफिक निवासी जल्ला कॉलोनी के वहां सुबह 8 बजे ये हादसा हुआ। तौफिक के बेटे का नाम असराल था। तौफिक ने डॉक्टरों को बताया कि उसके बेटे की सांसें नहीं चल रही है।

उसने बताया सुबह 6.30 बजे तो उसने मां का दूध पीया था। इसके बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। जब डॉक्टर्स ने इस मामले की पूरी जांच की और बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा तो तौफीक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत खजराना थाना से की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews