
Dhirendra Krishna Shastri
Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दूर-दूर से लोग उनकी कथा सुनने के लिए उनके दरबार में आते हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी चमत्कारी सिद्धियों की वजह से आज इतने चर्चित हैं। वह आए दिन कहीं ना कहीं कथा करते ही रहते हैं। 20 जून के दिन बाबा की भोपाल में कथा होने वाली थी लेकिन अब राजधानी से उन्होंने दूरी बना ली है। भोपाल में होने वाली कथा स्थगित कर दी गई है।
इसकी जानकारी बागेश्वर धाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर के दी गई है। आपको बता दे, भोपाल में कुछ दिनों पहले ही प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन किया गया था। उनकी कथा में भी दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होने आए थे। वो कथा 10 से 14 जून तक आयोजित की गई थी। वहीं 20 जून के दिन धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित होने वाली थी जो भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाली थी। लेकिन अब ये स्थगित कर दी गई है। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए जानते हैं –
26 जून को राजगढ़ में होगी Dhirendra Krishna Shastri की कथा
बागेश्वर धाम सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट पर कथा स्थगित होने की जानकारी देते हुए कहा गया है कि दिनांक 20-21-22 जून भोपाल की कथा किसी कारणवध स्थगित कर दी गई है। अब भोपाल में कथा नहीं होगी वो कथा 26 जून राजगढ़ में होगी। जानकारी देते हुए ये भी कहा गया कि इस खबर की जानकारी लोगों तक पहुंचा दे ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। बता दे, भोपाल में होने वाली इस कथा की जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही थी। लेकिन आखिरी वक्त पर इस कथा को स्थगित कर दिया गया। जिससे कई श्रद्धालु नाराज है। क्योंकि वह सभी इस कथा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
