
Digvijaya Singh on Chidambaram Statement
MP Political News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है और इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में भाजपा पर निशाना साधते हुए हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है साथ ही मध्य प्रदेश में भी नूंह जैसी हिंसा होने की आशंका जताई है। दरअसल, आज राजधानी भोपाल के बीएसएस कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘विधिक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें दिग्विजय ने BJP पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ कमलनाथ भी मौजूद रहे।

जानिए और क्या बोले दिग्विजय सिंह
‘विधिक विमर्श’ कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान पूर्व सीएम ने दंगे के अलावा अल्पसंख्यकों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय कहा कि बीजेपी यह बात समझती है कि आज उनके खिलाफ जनता में नाराजगी है और इसलिए वह लोगों को हिंसा के जरिए बांटने की कोशिश कर रही है। अपने उद्भोदन के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वकील कांग्रेस पार्टी से ही जुड़े हैं।
#भोपाल में बोले #दिग्विजय “#MP में #नूंह की तरह दंगे कराने की योजना”
@digvijaya_28 @INCMP @jdjsbhopal #bhopal #Congress pic.twitter.com/kLVw7Z5FBl— MP Breaking News (@mpbreakingnews) August 19, 2023
बोले दिग्विजय- अब हमें कोई छोड़कर नहीं जाएगा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि साल 2018 में अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पार्टी के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए थे, तब हमारी सरकार सत्ता में आई थी और साल 2023 में एक बार फिर भारी संख्या में वकील हमसे जुड़ रहे हैं। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। आगे अपनी बात कहते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि अब हमें कोई छोड़कर नहीं जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने वकीलों की समस्याएं भी सुनी।
क्या है वकीलों की मांगें
‘विधिक विमर्श’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर के वकील अपनी मांग राज्य सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उनकी मांग है कि वकीलों के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, पेंशन स्कीम, हेल्थ इंश्योरेंस, स्टायपेंड वृद्धि और बिजली बिलों माफ किए जाएं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। वहीं, कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष शशांक शेखर ने मंच से यह भी मांग रखी कि अधिवक्ताओं के लिए को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी होनी चाहिए।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

