Pravasi Bhartiya Sammelan : ड्रोन पीसीआर से पहली बार की जाएगी निगरानी, ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

Indore G-20 Meeting

Pravasi Bhartiya Sammelan : जनवरी 2023 में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर काफी ज्यादा तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कड़ी सुरक्षा का प्लान तैयार कर रही है। इसके चलते सीसीटीवी कैमरा ड्रोन और टीम के द्वारा लोगों पर नजर रखी जाएंगी। खास बात यह है कि खिड़की दरवाजों पर भी पहरा रहेगा।

जानकारी के मुताबिक जहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है उससे 25 किलोमीटर के इलाके में क्या हो रहा है, कौन रह रहा है, इसकी सारी जानकारी प्रशासन जुटा रही है। वहीं हर घर के खिड़की दरवाजों पर पहरा लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इंटेलिजेंस ने एयरपोर्ट से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर से 15 किलोमीटर इलाके को स्कैन भी किया है।

ऐसे में नागिन नगर, चंदन नगर से लेकर सुपर कॉरिडोर स्कीम नंबर 78 के हर व्यक्ति का डाटा पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम जुटा रही है। इसके अलावा होटलों और दुकानों के साथ घरों के सदस्य का ब्यूरो भी लिया जा रहा है। इसके साथ ही पीएसआई और एसडीपीआई भी नजरों में है। जानकारी के मुताबिक, डीसीपी रजत सकलेचा द्वारा बताया गया है कि ईएसआई और एसडीपीआई भी नजरों में है। प्रतिबंध के बाद भी कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध मिल गई है। ऐसे में एयरपोर्ट के सामने दीवार बनाने पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से अतिरिक्त बल एयरपोर्ट के वहां तैनात किया गया है।

ऐसी रहेगी सुरक्षा –

कार्यक्रम से पहले बम डिस्पोजल दस्ता (बीडीएस) सघन चेकिंग कर रहा है। इसके साथ ही सभी बीसीसी, हेलिपैड और होटलों में बैग स्कैनर और मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 37 होटलों के साढ़े चार हजार एम्प्लॉय का सत्यापन भी किया जा रहा है। इसके लिए एसपी को कर्मचारियों के बारे में पत्र लिखे जा रहे है जानकारी आने के बाद ही होटलों में मेहमानों को रुकवाया जाएगा। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में जैमर और ड्रोन पीसीआर की व्यवस्था की जा रही है। ड्रोन से वीवीआइपी के रूट की लगातार निगरानी होती रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर बार कोड एंट्री रखी गई है। पुलिस को भी बगैर आइडी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews