फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ कर्मचारी ने की धोखाधड़ी, पार्सल में ईंट-पत्थर भरकर कंपनी को कर देता था रिटर्न

फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ कर्मचारी ने की धोखाधड़ी, पार्सल में ईंट-पत्थर भरकर कंपनी को कर देता था रिटर्न

Employee committed fraud with Flipkart: इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ फ्लिपकार्ट से मोबाइल और अन्य महंगे आइटम ऑर्डर करने के बाद फ्लिपकार्ट के ही कर्मचारी और डिलीवरी बॉय पार्सल में ईंट-पत्थर भरकर उसे दोबारा कंपनी को भेज देते थे। दरअसल पार्सल में ईंट-पत्थर भरने का काम फ्लिपकार्ट के ही कर्मचारी और डिलीवरी बॉय मिलकर कर रहे थे। मामले की जांच की गई तो पता लगा की कर्मचारियों ने कई बार फर्जी ऑर्डर करके मोबाइल और अन्य सामान मंगाया है, खाली पार्सल वापस कंपनी को भेज दिया गया है।

धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी पर हेराफेरी का केस दर्ज:

जानकारी के अनुसार मामले की खबर तब लगी जब लगातार ऐसे मामले आने लगे। जिसके बाद एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी और डिलीवरी बॉय के खिलाफ जाँच कर उनपर हेराफेरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कंपनी से हेराफेरी में अभिषेक दुबे नामक युवक पर केस दर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हिमांशु भाटी निवासी गुरूकृपा कॉलोनी की शिकायत पर अभिषेक दुबे निवासी बिरला ग्राम नागदा उज्जैन के खिलाफ यह केस दर्ज कराया गया है। हिंमाशु ने जानकारी देते हुए बताया की जनशक्ति नगर में फ्लिपकार्ट का एक आफिस है। जहाँ कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजनल पार्सल को निकालकर अभिषेक दुबे उसकी जगह ईट पत्थर रखकर पार्सल को रिटर्न कंपनी में भेज देता था। वहीं जब इसकी जांच की गई तो मामला सही निकला।

फर्जी ऑर्डर करने वाले कर्मचारी का खुलासा

अभिषेक दुबे ने ब्रांडेड कंपनी के घड़ी, स्पीकर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ हेडसेट, पॉवर बैंक, ब्लूटूथ स्पीकर, जूते, इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश जैसे बड़े मूल्य के उत्पाद ले रखे थे। उसने अब तक 2 लाख के सामान की हेराफेरी की है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews