केंद्रीय मंत्री सिंधिया के फेसबुक अकाउंट हैक मामले में ग्वालियर में हुई FIR

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के फेसबुक अकाउंट हैक मामले में ग्वालियर में हुई FIR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के फेसबुक अकाउंट हैक (FB Account Hack)  मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाने (Gwalior Crime Branch Police Station) में आईटी एक्ट (IT Act) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  FIR दर्ज की गई है।  ये FIR सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कराई है।

गौरतलब है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद किसी हैकर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच  हैक कर लिया और उसपर पुराने वीडियो अपलोड कर दिए जिसमें सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कमियां गिनाते आक्रामक शैली में दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो उस समय के हैं जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।

ये भी पढ़ें – अपने पुराने बंगले में शिफ्ट होंगे सिंधिया!, जहाँ मौजूद हैं उनके बचपन की यादें

ये भी पढ़ें – यशोधरा राजे ने भतीजे ज्योतिरादित्य को भावुक अंदाज में दी बधाई, “दादा” माधवराव को किया याद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक होते ही हड़कंप मच गया, तुरंत आईटी एक्सपर्ट अलर्ट किये गए और कुछ देर बाद ही हैकिंग रोक दी गई और पुराने वीडियो डिलीट कर दिए गए।  मामले की गंभीरता को देखते हुए  सिंधिया समर्थक भी एक्शन में आये और ग्वालियर में सिंधिया के विश्वासपात्र पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच थाने ने रमेश अग्रवाल की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  अब सिंधिया के फेसबुक अकाउंट हैकिंग मामले की तफ्तीश ग्वालियर की ब्रांच थाना पुलिस करेगी।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनते ही सिंधिया को इस शहर से लिखा गया पहला मांग पत्र

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews