Indore News : क्वीन्स कालेज की बस का फिटनेस निरस्‍त, ये है बड़ी वजह

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार चेकिंग शैक्षणिक संस्‍थानों के बसों की कलेक्टर द्वारा करवाई जा रही है। ऐसे में बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस के साथ सभी चीजों को बारीकी से देखा जा रहा है। जिन बसों में लापरवाही पाई जा रही है उनके फिटनेस निरस्‍त किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में क्वीन्स कालेज की बस की चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ लापरवाही पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक MP09 PA0470 सुबह लगभग 7.15 बजे बीजलपुर की तरफ से खण्डवा रोड़ स्थित स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस की चेकिंग में गड़बड़ी पाई गई। इतना ही नहीं एक बच्ची के बस से नीचे गिरने के बाद कलेक्‍टर द्वारा कॉलेज प्रबंधन को एक नोटिस जारी किया गया और बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस निलंबित कर दिया गया।

क्योंकि जब बस राजीव गांधी चौराहे पर पंहुची तो मोड़ पर बस का पीछे वाला गेट अचानक खुल गया इतना ही नहीं गेट खुलने की वजह से आठवी कक्षा की एक छात्रा बस से नीचे गिर गई। इसकी जानकारी जब कलेक्टर को लगी तो उन्होंने तुरंत आर.टी.ओ. और तहसीलदार श्री नीरज प्रजापति को मौके पर पहुंचाया। उसके बाद बस की जांच की गई साथ ही बच्ची के पिता से भी बात की। जांच में ये पाया गया कि बस में बैठने की जगह तक नहीं है। बस ओव्हरलोड रहती है। बस का दरवाजा भी सही तरीके से बंद नहीं रहता। इसी वजह से बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews