Gold and silver price : सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज क्या रहा दाम

gold silver

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर दिन सोने-चांदी के दामों में बदलाव देखा जा रहा है। जिसकी कीमत कभी कम तो ज्यादा हो रही है। ऐसे में अगर आपको भी सोने-चांदी की कीमत (Gold and silver price) कम होने का इंतजार है, तो देरी ना करते हुए आज ही सोना खरीदिए, क्योंकि आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां सभी जगह के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) में 475 रुपए की कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद आज सोने का भाव (Gold price) 49,214 रुपए प्रति दस पर बंद हुआ है। वहीं चांदी भी 898 रुपए सस्ता हुआ है। जिसके बाद चांदी की कीमत (Silver price) 62,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मे आई गिरावट

वहीं अगर 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) की बात की जाए, तो उसमें 456 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 45049 रुपए हो गया है। यह गिरावट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी देखी गई है, जहां सोने की कीमत 1835 डॉलर प्रति औंस है, तो वहीं चांदी के दाम में 23.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस प्रकार अगर अनुमानित गिरावट की बात की जाए तो अलग-अलग शहरों में 500 से एक हजार रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली सर्राफा में 50 हजार के कम पहुंची कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 534 रुपए नरम हुई है। जिसके बाद यहां सोने की कीमत 48,652 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वही इसके पिछले कारोबारी सत्र की बात की जाए, तो उसमें सोने का भाव 49,186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली सर्राफा में चांदी की कीमत भी कम हुई है। चांदी की कीमत में 628 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 62,711 प्रति किलोग्राम हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट को लेकर HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि चौथे दिन लगातार डॉलर में आई तेजी और अमेरिकी राजकोषीय प्रोत्साहन के विषय में हुई चर्चा आगे बढ़ने के कारण सोने-चांदी की कीमत में कमी आई है।

सोने-चांदी की कीमतों में आ सकती है और गिरावट

फिलहाल सोने-चांदी के कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम दिख रही है। जिसे लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि फरवरी 2021 तक सोने के दाम 42,000 रुपए प्रति 10 हो सकता है। वहीं जिस तरह अभी चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, उसके अनुसार चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी का चांस काफी कम ही दिखाई दे रहा है। इस साल अगर सोने की कीमत के उच्चतम स्तर की बात करे तो अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो सोने का सबसे उच्चतम स्तर रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews