लाडली बहनों के लिए अच्छी ख़बर! शिवराज ने फिर दिलाया विश्वास तो कैलाश ने लगाया कांग्रेस पर आरोप, देखें खबर

ladli behna yojana

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना यूं ही चालू रहेगी या बंद हो जाएगी, यह प्रदेश घर में इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें लाडली बहना योजना का जिक्र तक नहीं हुआ। इसके बाद लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कई सवाल उठाए।

दरअसल, मध्य प्रदेश की 16 विधानसभा के प्रथम सत्र में तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। अभिभाषण में भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं हुआ। जिस वजह से कांग्रेस नेताओं को मुद्दा उठाने का मौका मिला। इस बीच कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने अभिभाषण के दौरान ही लाडली बहना योजना को लेकर कई बातें कहीं। कांग्रेस के उठाए गए सवालों पर भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा जानें।

कांग्रेस नेताओं ने लाडली बहना योजना को लेकर क्या-क्या कहा

कांग्रेस MLA, रामनिवास – कांग्रेस MLA रामनिवास ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर विधानसभा में यही कहा है की लाडली बहनों को 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। लेकिन अभिभाषण में लाडली बहनों का जिक्र तक ना होना, वादा न निभाने के बराबर है। वादे के अनुसार पहला आदेश लाडली बहनों को 3 हजार देने का होना चाहिए था।

नेता प्रतिपक्ष, उमंग सिंघार- राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जो योजना भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। जिसकी वजह से भाजपा ने चुनाव जीता है। उस योजना का अभिभाषण में जिक्र तक नहीं हुआ। इतना ही नहीं अभिभाषण में किसानों का भी जिक्र नहीं किया गया। सिर्फ सपनों का अभिभाषण दिया है।

कांग्रेस विधायक, लखन घनघोरिया- कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा की इस तरह से सिर्फ सरकार लोगों को धोखा देने का काम करेगी। बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव सिर्फ और सिर्फ लाडली बहनों के दम पर जीता है।

लाडली बहना योजना को लेकर सत्ता पक्ष ने क्या सफाई दी

भाजपा विधायक, कैलाश विजयवर्गीय : इसके बाद भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं हो रही है। कांग्रेसी योजना बंद होने का भ्रम फैला रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि न सिर्फ लाडली बहना योजना बल्कि कोई भी महिला सशक्तिकरण योजनाएं बंद नहीं होगी, सभी योजनाएं ऐसे ही बरकरार रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय योजना का उल्लेख इस लिए किया गया क्योंकि उनमें राज्य का अंश भी रहता है। राज्यपाल की अभिभाषण में सभी योजनाओं का बखूबी जिक्र किया गया है। चाहे फिर वह लाडली योजना हो, आवास योजना हो या फिर भाजपा सरकार की कोई अन्य योजनाएं हो। कांग्रेस बेवजह इस मामले को बड़ा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में कभी भी लाडली योजना बंद नहीं होगी। योजना बंद होने को लेकर जो अफवाहें उड़ाई जा रही है वह बिल्कुल गलत है, कृपया इन अफवाहों पर ध्यान ना दें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews