एमपी ब्रेकिंग की पहल पर ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के लिए जागरुक करेगा महिलाओं का समूह

महिला दिवस

देवास, सोमेश उपाध्याय। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) के उपलक्ष्य में देवास (devas) जिले के बागली में एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MP breaking news) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में काम कर रही महिलाओं (women) के लिए “महिला सशक्तिकरण” (women empowerment) विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों और समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद में महिलाओं ने बच्चियों को आत्मनिर्भर (self- dependent) बनाने की दिशा में कहा कि अभिभावकों (guardians) को बच्चों में भेद नहीं करना चाहिए और हर महिला को अपने बेटे को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा करने के लिए सेल्फ डिफेंस सीखकर सशक्त बनना चाहिए। साथ ही पुलिस को अधिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

महिलाओं ने कहा कि दुष्कर्म के अपराधियों को आसान मौत नहीं देनी चाहिए, बल्कि उनमें कानून की ऐसी दशहत होना चाहिए कि वे हर दिन डर की मौत मरें।वही महिलाओं ने पचास प्रतिशत आरक्षण की मांग करि।महिलाओं ने अपने अनेको अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का सबसे बड़ा योगदान होता है। यदि महिलाएं शिक्षित रहेंगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो कर समाज मे बदलाव की बयार लाएगी। बागली की महिलाओं ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के इस खास कार्यक्रम को खूब सराहा और सभी ने मिल कर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के मंच से घोषणा करते हुए कहा कि समाज की बेटी जो आगे बढ़ना चाहती है ये सभी महिलाएं मिल कर उन्हें आर्थिक व सामाजिक सहयोग करेंगी।

यब भी पढ़ें… राहुल गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका लेखराज शिवहरे, दाखा कारपेन्टर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा बोथरा, पश्चिमी माहेश्वरी समाज की अध्यक्ष राजकुमारी ईनाणी, ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, ब्लाक योग प्रभारी शिला चावड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता गीता चौधरी, माया चौधरी, आरती शिवहरे, शोभा सिसोदिया, महिला उद्यमी मंजू बोथरा जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा कारपेन्टर, रजनी मोहवाल, पतंजलि योग समिति की पदाधिकारी व शिक्षिका कीर्ति पंचोली, रेखा शर्मा, नीतू शर्मा, स्वास्थ्यकर्मी निर्जला तँवर, कुंती सिसोदिया, रमा शिवहरे, पुलिसकर्मि विद्या शालपे आदि शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के सोमेश उपाध्याय व अजय उपाध्याय ने किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews